क्या आप भी पहनते हैं स्मार्ट वॉच, तो ये खबर आपके काम की है, समय ही नहीं गंभीर बीमारी से जान बचाने में भी है कारगर

क्या आप भी पहनते हैं स्मार्ट वॉच, तो ये खबर आपके काम की है, समय ही नहीं गंभीर बीमारी से जान बचाने में भी है कारगर
  • एप्पल की स्मार्ट वॉच ने बचाई अमेरिकी महिला की जान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज कल के स्मार्ट दौर में हर एक व्यक्ति स्मार्ट वॉच पहनना पसंद करते हैं। स्मार्टवॉच का यूज हर व्यक्ति अलग-अलग तरह से और अलग-अलग पर्पस के लिए करता है। कोई इसे अपने लुक्स को और बेहतर बनाने के लिए पहनता है तो कोई इसे हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए यूज करता है। अगर हम आपको बोलेंगे कि एक नॉर्मल स्मार्ट वॉच आपकी जान बचा सकती है तो आपको शायद ही इस पर विश्वास होगा। लेकिन अमेरिका के ओहियो में एक स्मार्ट वॉच ने महिला की जान बचाने में मदद की है।

स्मार्ट वॉच ने बचाई महिला की जान

दरअसल, अमेरिकी वेबसाइट लोकल 12 की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओहियो के सिनसिनाटी शहर में एप्पल की एक स्मार्ट वॉच को एक महिला ने पहनकर रखा था। महिला के शरीर में ब्लड क्लॉटिंग हो रहा था, जिसे उसकी वॉच ने भांप लिया और अलार्म बजाया। इससे सचेत होकर महिला डॉक्टर के पास गई जिससे उसकी जान बच गई। महिला का नाम किम्मी वॉटकिंस है और वह 29 साल की है। किम्मी को चक्कर आ रहे थे और वह आराम करने के लिए सो गई। लेकिन सोने के कुछ ही देर बाद हार्ट रेट असामान्य होने पर उसकी वॉच ने लगातार अलार्म बजाकर उसे सचेत किया।

महिला को निकली ब्लड क्लॉटिंग की बीमारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब वॉच ने असामान्य हार्ट रेट नोटिस किया तब महिला की हार्ट बिट प्रति मिनट 178 बीट थी। इतनी अधिक हार्ट बीट से जान का खतरा बढ़ जाता है। इस पूरी घटना के बारे में महिला ने बताया कि जब वॉच का अलार्म लगातार बजता रहा तो वह चिंतित होकर अपने डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि उसे प्लमोनरी एम्बोलिज्म अर्थात फेफड़ों में खून का थक्का जमने की बीमारी है।

महिला ने वॉच को अदा किया शुक्रिया

इस पूरी घटना के बाद महिला स्मार्ट वॉच को शुक्रिया अदा कर रही है। जिम्मी ने कहा कि इससे अधिक से अधिक लोगों को जुड़ना चाहिए क्योंकि "मुझे लगता है कि यह ना सिर्फ लोगों से कॉन्टैक्ट करने बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी मददगार हो सकता है।" आपको बता दें कि ऐसा ही एक मामला पिछले महीने भी सामने आया था जहां एक महिला की स्मार्ट वॉच ने एमरजेंसी नंबर को ऑटो-डायल कर दिया था। उस वक्त महिला बेहोश हो गई थी, जिसकी वजह से उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी।

Created On :   20 Jun 2023 10:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story